कन्द्रीय सरकार का बड़ा फैसला, अब अर्धसैनिक बलों को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा और भत्ता (government approved air travel for central armed paramilitary forces)
पुलवामा में पिछले दिनों हुए बड़े आतंकी हमले को देखते हुए केंद्रीय
सरकार ने सैनिकों की सुरक्षा को बढाने का फैसला किया है. अब मोदी सरकार केंद्रीय
पुलिस बल के जवानों को हवाई यात्रा के लिए भत्ता देगी.
पुलिस बल के जवानों के लिए पहले ऐसी को सुविधा नहीं दी गयी
थी. इस नए फैसले के तहत केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को दिल्ली से श्रीनगर,
श्रीनगर से दिल्ली, जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू तक के लिए भत्ता दिया
जायेगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार इस आदेश से लगभग 7 लाख 80
हजार जवानों को सीधा फ़ायदा होगा. इस आदेश में सभी रैंक के जवानों को शामिल किया गया
है जैसे कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआइ इन्हें भत्ता मिलेगा. इस
फैसले की सबसे बड़ी खास बात ये है की जवान ड्यूटी के लिए यात्रा करे या फिर छुट्टी
के लिए करे दोनों में ये भत्ता मिलेगा. अब जवानों के लिए टाइम का बचत होगा छुट्टी
में घर पहुचने में भी और ड्यूटी जाने में भी.
पहले इस तरह थी सुविधा
आपको जानकारी के लिए बता दें की केंद्रीय पुलिस बल के
जवानों के लिए हवाई यात्रा के लिए सुविधा दिए गए थे, इसको दिसम्बर 2017 को दिल्ली
से जम्मू, जम्मू से श्रीनगर, श्रीनगर से जम्मू
और जम्मू से दिल्ली के लिए भी बदाय गया. केंद्रीय सरकार ने इन जगहों के लिए 2018 में
प्लेन की संख्या में बढोतरी की थी. जब जरुरत होती है तो ऐसे समय में वायुसेना की
भी मदद लि जाती है.
इस फैसले को असली वजह क्या है
पुलवामा हमले से पहले पुलिस बल और सैन्य के तरफ से सरकार को
जवानों को निकलने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा देने के लिए पत्र लिखा गया था. इस
पत्र के जबाब में गृह मंत्रालय ने जवानों को सड़क के रास्ते निकलने को कहा और हवाई
यात्रा को मंजूरी नहीं दी.
इस जबाब के बाद 14 फरवरी को जवान का काफिला लौट रहा था तो उसी
समय आतंकी हमला हो गया और तकरीबन 40 जवान शहीद हो गए. इस बात का खुलासा होने पर सरकार
की काफी किरकिरी होने लगी थी.


1 Comments
bahut achi khabar hai muje pasand ayyi or bahut madatgaar hai Godmore.com
ReplyDelete